
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में लगातार एक के बाद एक गंभीर आपराधिक घटनाए घटित हो रहीं है. सिक नगर शहर में व्यापारी से लेकर कर्मचारी तक कोई सुरक्षित नहीं है. विगत 6 माह में सिलसिलेवार तरीके से 15 शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है और बंदूक पिस्टल की नोक पर लाखों रुपये लूटे हैं. आश्चर्य की बात यह है कि इनमें से कई वारदात दिन-दहाड़े और भीड़-भाड़ वाले स्थानों में घटित हुआ है. जहां से स्थानीय थाना महज एक किमो से भी कम की दूरी पर है. पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे अपराधी बेधड़क अपने कार्यों को अंजाम दे रहे है. चोरी, छिनतई और लूट की खबरे रोजाना अखबारों में देखने को मिलती है. आम जनता के घर से लेकर भगवान के मंदिर तक को नहीं बख्शा जा रहा है. बीते सोमवार की घटना ने सभी को चौंकाया है. जहां बैंक जैसे कड़ी सुरक्षा जोन वाले स्थान पर भी इतना घातक अपराध हुआ. इस घटना और अन्य घटनाओं ने शहर के सभी लोग भयभीत है. पुलिस प्रशासन की विश्वसनीयता और सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब लोग शहर से पलायन करने पर मजबूर होंगे. इसके लिए भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने एसएसपी ऑफिस पहुंचर व्यापारियों के समर्थन किया है. उनकी मांग है कि कानूनी व्यवस्था में सुधार हो नहीं तो होगा उग्र आंदोलन. मुख्य रूप से इसमें बिरसानगर मंडल के एम चन्द्रशेखर राव, महेश तिवारी, प्रकाश कोया, प्रेम सक्सेना, दुर्गा राव, सेटीं रजक, प्रवीन दुबे, सुबोध श्रीवास्तव शामिल थे.





