
जमशेदपुर : बुधवार को आजसू व्यवसायिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक मण्डल और उनके परिवार पर हुए हमले पर आजसू ने प्रशासन पर सवालिया निशान उठाते हुए आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता पर हमला मतलब आजसू परिवार पर हमला है और इस बात की जानकारी पूर्व में भी प्रशासन को थी, लेकिन प्रशासन द्वारा अबतक इस मामले में ढील क्यों बरती गयी, समझ से परे है. उन्होंने श्री मंडल पर हमला पूर्व सुनियोजित बताते हुए कहा है कि अशोक मण्डल और उनके परिवार पर जानलेवा हमला से आजसू पार्टी आक्रोशित है और प्रशासन से आरोपियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग करती है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आजसू सड़क पर बैठ नया इतिहास लिखने का कार्य करेगी. साथ ही कन्हैया सिंह ने यह भी कहा कि इस मामले पर अगर किसी विशेष दल द्वारा राजनीति हुई तो परिणाम उल्टा होगा. इसलिए प्रशासन तुरन्त हस्तक्षेप करे और निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे और अशोक मण्डल को न्याय दिलाये.





