
जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व ने 18 व 21 फरवरी को कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है. इसका मुख्य कारण है आद्रा डिवीजन में होने वाले विकासात्मक कार्य. इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है. इसे लेकर दक्षिण-पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना मुताबिक 18 फरवरी को आद्रा डिवीजन के आद्रा-मिदनापुर के बीच पड़ने वाले कालीसेन स्टेशन पर तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिस कारण ट्रैफिक व पावर ब्लॉक किया जा रहा है. वहीं 21 फरवरी को भी इन्हीं कारणों से ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है.
18 फरवरी को इन ट्रेनों को किया गया रद्द-
.12885-12886 शालीमार-भुजुडीह-शालीमार एक्सप्रेस
.22330-22329 आसनसोल-हल्दिया-आसनसोल एक्सप्रेस
.08680 आद्रा-मिदनापुर मेमू स्पेशल 18 फरवरी को आद्रा से बांकुरा तक जाएगी.
.08679 मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल 18 फरवरी को मिदनापुर से न चलकर बांकुरा से प्रस्थान करेगी. 08680-08679 बांकुरा-मिदनापुर-बांकुरा के बीच ट्रेन रद्द रहेगी.
.18024 एनएससीबी गोमोह-खड़गपुर एक्सप्रेस 18 फरवरी को एनएससीबी गोमोह से निकलने वाली चंद्रकोना रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी.
.18023 खड़गपुर 18 फरवरी को खड़गपुर से निकलने वाली एनएससीबी गोमोह एक्सप्रेस चंद्रकोना रोड से प्रस्थान करेगी. 18024-18023 चंद्रकोना रोड-खड़गपुर-चंद्रकोना रोड के बीच ट्रेन को रद्द किया गया है.
ये ट्रेनें हुई रिशेड्यूल
22605 पुरुलिया-विल्लुपुरम एक्सप्रेस 18 फरवरी को सुबह 10 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे पुरुलिया से प्रस्थान करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
21 फरवरी को इन ट्रेनों को किया गया रद्द-
.08647-08648 आद्रा-बारभुम-आद्रा मेमू स्पेशल.
.03594-03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल पैसेंजर स्पेशल.
.12883 संतरागाछी-पुरुलिया एक्सप्रेस संतरागाछी से आद्रा तक जाएगी. 12884 पुरुलिया-हावड़ा एक्सप्रेस 21 फरवरी को पुरुलिया से न चलकर आद्रा से प्रस्थान करेगी.
.12883-12884 आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच की सेवा रद्द रहेगी.



