
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित रामनगर में स्थानीय लोगों ने टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध कर दिया. जेसीबी लेकर पहुंचे टीएसयूआईएसएल को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. इधर मामला बढ़ता देख प्रशासन को क्यूआरटी बुलानी पड़ी. क्यूआरटी की टीम ने मोर्चा संभालते हुए विरोध करने वाले लोगों को नियंत्रित करने का प्रया किया, जिसके बाद अतिक्रमण को हटाया गया. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद दंडाधिकारी रविन्द्र गगराई ने बताया कि जिनके द्वारा अतिक्रमण किया गया है वे जमीन को अपना बताते हैं, जबकि टीएसयूआईएसएल उसे अपनी जमीन बताती है. पूर्व में भी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया था. उस वक्त भी वह दंडाधिकारी नियुक्त किए गए थे. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
उन्होंने बताया कि जब अतिक्रमण करने वालों से जमीन के कागजात मांगे गए तो वो कोर्ट में चलने वाले मुकदमे के कागजात दिखा रहे थे. फिलहाल उनकी निगरानी में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्यूआरटी की टीम को लगभग दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेना पड़ा.



