
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोडाम थाना अंतर्गत भादुडीह के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सभी मौके पर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे पर किसी ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने को हिम्मत नही की. इधर मौके से गुजर रहे गोलमुरी निवासी संजय सिंह ने घायलों को देखा और एक कार को रोकवाकर घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. घायल की पहचान पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार निवासी सोमनाथ हांसदा और मानबोध हांसदा के रूप में को गई. इस घटना में मनबोध को गंभीर चोटें आई है, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर सूचना पाकर घायल के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. मनबोध को रिम्स रेफर करने की तैयारी चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार मनबोध अपने दोस्त के साथ बहन के घर गया हुआ था. लौटने के क्रम में दुर्घटना में दोनो घायल हो गए.



