
जमशेदपुर : बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की मांग की गयी. साथ ही इस योजना कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बागबेड़ा महानगर समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि सैकड़ों बार धरना-प्रदर्शन और यहां तक कि पदयात्रा कर रांची जाकर विधानसभा घेराव के बाद इस योजना की स्वीकृति मिली, लेकिन अब तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पायी है. इस योजना के तहत बडौदा घाट पर खरकई नदी में बनाया गया खंभा बह गया. श्री झा ने योजना कार्य में घोर अनियमितता का आरोप लगाय. साथ ही कहा कि यदि जल्द से जल्द इस योजना को धरातल पर नहीं उतारा गया, तो अब हम हाई कोर्ट की शरण लेने को बाध्य होंगे. इस दौरान छोट राय मुर्मू, कृष्णा चंद पात्रो, रितु सिंह, प्रभा हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.





