
जमशेदपुर : धातकीडीह अटल क्लीनिक में 5 साल तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं के एएनसी (एंटी नेटल चेकअप) की गई. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया. इस कार्य का शुभ आरंभ पूर्वी सिंहभूम जिला आर.सी. एच पदाधिकारी डॉ झुंझार मांझी के द्वारा किया गया. मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में डॉ नजीर अहमद, डी. एच. एम सरिता कुमारी, समाजसेवी सरफराज हुसैन, प्रज्ञा महता, शाहीन परवीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे.




