
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर, बिष्टुपुर मंडल में विभिन्न पदों पर रही श्यामा मुखी का आकस्मिक निधन हो गया. वे एमजीएम अस्पताल में इलाजरत थी. करीब 30 साल तक भाजपा की सक्रिय राजनीति में श्यामा मुखी रही थी. भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी है और कहा हैकि इस दुख की घड़ी में वे लोग उनके साथ है. उन्होंने बताया कि भाजपा परिवार ने कर्तव्यनिष्ठ पार्टी के प्रति समर्पित अमूल्य कार्यकर्ता खोया है. भाजपा हमेशा उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ रहेगी. उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को उनके कदमा गणेश पूजा मैदान के सामने एल5/6 के कंपनी क्वार्टर से लगभग सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा बिष्टुपुर पार्वती घाट के लिए निकलेगी, जहां अंतिम संस्कार होगा. वे मुखी समाज में भी काफी सक्रिय रही है. इसके अलावा कई सामाजिक कार्यों में लगी रहती थी. पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रही थी. उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया. उनको समाज एक लड़ाकू और सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में याद करेगा.






