
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गजराज मेंशन में छगनलाल दयालजी संस के कर्मचारियों से लूट करने के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुरुलिया के एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस इलाके के सभी बदमाशों की लिस्ट भी खंगालकर उनका सत्यापन कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन और संदिध को तलाश कर रही है, जो बिष्टुपुर बाजार में अड्डेबाजी करते थे और फिलहाल फरार चल रहे है. इधर पुलिस का टेक्निकल सेल भी लगातार प्रयासरत है. टेक्निकल सेल की मदद से घटना के समय मौके पर मौजूद सेल फोन के लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है. इधर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने घटना में विरोध जताते हुए प्रशासन को मामले का खुलासा करने के लिए 72 घंटे का अल्टिमेटम दिया था जो आज पूरा हो रहा है. चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने बताया कि 72 घंटे का अल्टीमेटम आज पूरा हो रहा है. आज प्रशासन मामले का खुलासा नहीं करती है तो फिर से बैठक बुलाई जाएगी जिसमे आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.





