
हजारीबाग : हजारीबाग में मॉब लिंचिंग में मारे गये रुपेश पांडेय का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसकी जांच करने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की टीम 20 फरवरी को आने वाली है. एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगू दौरा पर आने वाले है. उनकी जांच यह टीम करेगी. वे 20 फरवरी को नयी दिल्ली में सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेंगे. एयर एशिया से वे यहां आयेंगे. उसके बाद वे वहां से सीधे हजारीबाग के बहरही जायेंगे. इस दौरान वे परही प्रखंड के नैतान गांव जायेंगे, जहां बच्चे रुपेश पांडेय की हुई मौत की जांच करेंगे. इस दौरान हजारीबाग के एसपी, केस के अनुसंधानकर्ता, सीडब्ल्यूसी समेत अन्य लोगों को रहने को कहा गया है. इसके बाद वे 20 फरवरी को रांची आने के बाद रात को करीब 8 बजे विस्टारा एयरलाइंस से वापस दिल्ली चले जायेंगे. आपको बता दें कि हजारीबाग में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प के दौरान एक गुट की भीड़ ने रुपेश पांडेय को मौत के घाट उतार दिया था. इस मसले को भाजपा ने आड़े हाथों लिया है. भाजपा के दिल्ली के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा भी रांची आये थे, जो हजारीबाग में रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने वाले थे, लेकिन उनको जाने नहीं दिया गया था. अब इस मामले को आयोग ने संज्ञान में ले लिया है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. रुपेश पांडेय परिवार का इकलौता चिराग था, जो परिवार को चलाने के काबिल होने वाला था कि अपराधियों ने उसको मौत के घाट उतार दिया.



