
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में एक माह से चल रहे सड़क सुरक्षा माह का समापन हो गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्मचारियों, वेंडर्स, उनके परिवार एवं स्कूलों में छात्रों एवं अध्यापकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमे सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, पोस्टर, स्लोगन, रिस्क हंट, इत्यादि महत्वपूर्ण रहे. इस कार्यक्रम की शुरुआत गत 17 जनवरी को प्लांट हेड विशाल बादशाह के द्वारा किया गया था जिसमें कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे. उद्घाटन समारोह में प्लांट हेड ने सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं कार्यक्षेत्र के अलावे घर एवं अन्य जगहों पर भी सुरक्षा के महत्व को दर्शाते हुए कई कार्यक्रमों की शुरुआत की थी. जिसे पूरे माह अलग-अलग मोके पर आयोजित किया गया. इस दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को चयनित किया गया था.



