
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के हर गली मोहल्लों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने लगभग विकास का कार्य किया है. वही नंप क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के कालिंदी टोला अब भी बुनियादी सुविधाओं का लाभ पाने से वंचित हैं. टोला में 10 कालिंदी परिवार निवास करते हैं. 10 परिवार के बीच दो चापाकल लगाए गए हैं इनमें से एक चापाकल ठप है, एक चापाकल के भरोसे ही 10 परिवार है. टोला में जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन ले जाया गया है परंतु अब तक पानी की सप्लाई नहीं हुआ है. टोला की महिला मंदोदरी कालिंदी, मिना कालिंदी, सीमा कालिंदी और दुर्गी कालिंदी ने टोला में एक सोलर जल बोरिंग निर्माण कराने की मांग कर रही है. कहा कि गर्मी के दिनों में टोला के ग्रामीणों के बीच पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो जाता है, टोला में बोरिंग निर्माण होने से लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगा. कहा कि टोला के ग्रामीण जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी की उपेक्षा के कारण टोला में अन्य गांव की अपेक्षा विकास नहीं हुआ है. टोला में न तो नाली का निर्माण हुआ है और न ही रास्ता बना है. ग्रामीणों ने कहा कि सिर्फ एक स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं.



