जमशेदपुर: टीएसपीडीएल यूनियन के कमिटि मेंबर सह पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव अरुण त्रिपाठी को कामगार कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है एंव उन्हें एक माह मे जिला व प्रखंड स्तर पर कमेटी गठित करने को कहा गया है.(नीचे भी पढ़े)
अरुण त्रिपाठी ने अपने नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज, संजय गाबा, केशव महतो एंव शैलेश पांडेय का आभार प्रकट किया एंव असंगठित क्षेत्र के कामगारो को संगठित करने एंव मनरेगा मजदूर को संगठन से जोड़ने की प्राथमिकता बताई.







