
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत वैली व्यू स्कूल के बाहर 9वीं के छात्र अक्षत मिश्रा को बाहरी युवकों ने पकड़कर पिटाई कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. इधर स्कूल प्रबंधन अक्षत को ले गई और उसका प्राथमिक उपचार कर परिजन को सूचित किया. इधर अक्षत के पिता पंकज मिश्रा भी स्कूल पहुंचे और अक्षत को लेकर टेल्को थाना में मामले की शिकायत की जहां से अक्षत को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. अक्षत ने बताया कि जिन लड़कों ने उनकी पिटाई की उन्हे वो नही जानता पर सभी युवक अक्सर उसके स्कूल के बाहर अक्सर अड्डेबाजी करते देखा है. आज वह छुट्टी के बाद जैसे ही स्कूल के बाहर निकाला तभी 8 से 10 युवकों ने उस पर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




