
जमशेदपुर : आजसू जिला समिति पूर्वी सिंहभूम ने पथ निर्माण कार्यपालक अभियंता पर टाटा पिग्मेंट गेट से खासमहल गोलपहाड़ी तक सड़क निर्माण के लिये दबाव बनाना शुरू कर दिया है. इस संबंध में आजसू की ओर से गुरुवार को विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान सक्षम पदधिकारी ने चाईबासा बस स्टैंड से निर्माण शुरू जल्द कराने की बात कही, लेकिन इसके पहले की सड़कों को रेलवे के अधीन बताते हुए पल्ला झाड़ने का प्रयास किया. इस दौरान आजसू के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि रेलवे ने पदाधिकारी को बताया कि रेलवे उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुका है, लेकिन कभी रेलवे तो कभी झारखण्ड सरकार की बात कह जनता को दिग्भर्मित करने का कार्य किया जा रहा है. इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है. (नीचे भी पढ़ें)

अप्पू तिवारी ने कहा कि 10 दिनों में सड़क की मरम्मत नही हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा, जिसके पहले चरण में कार्यालय का घेराव किया जायेगा. कार्यपालक अभियंता ने आश्वस्त किया है उक्त समय से पूर्व कार्य शुरू कर दिया जायेगा. ज्ञापन सौंपनेवालों में जिला उपाध्यक्ष विमल मौर्या, चन्द्रेश्वर पांडेय, कमलेश दुबे, सचिव धनेश कर्मकार, देवाशीष चौधरी, अभय सिंह, तनवीर आलम राजू, दिनेश जायसवाल, उमा शंकर सिंह, प्रवीण प्रसाद, लक्ष्मण बगति, मनोज मुखी, पिंटू जायसवाल, दीपू तिवारी, राजेश दास, शंकर करुआ, मोहित कुमार, अमित मदने समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







