
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड में रविवार को बैरागी वैष्णव समाज की गोबिंदपुर फुटबॉल मैदान में सम्मेलन आयोजित हुआ. इस सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष समीर दास और मुख्य संरक्षक रविन्द्र नाथ दास ने दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन में समाज के उत्थान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़े)

सम्मेलन में केन्द्र सरकार समाज को ओबीसी का दर्जा देने, समाज के बच्चों को स्कॉलरशिप देने, विशेष संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए समाज के छात्र -छात्राओं के सीट रिजर्वेशन रखने, समाज के महंत (पुजारी) को सरकार द्वारा पेंशन देने, सरकार कीर्तन संप्रदाय को प्रोत्साहन भत्ता देने की मांग को लेकर जल्द ही राज्य सरकार से मिलने की रणनीति बनाई गई. (नीचे भी पढ़े)
सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार से मिलकर मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है. सम्मेलन के पूर्व समाज के लोगों ने रास मंच मंदिर से कीर्तन मंडलियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा मुख्य पथ होते हुए सम्मेलन स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ. मौके पर अध्यक्ष चित्तरंजन दास,अंजली दास,मिठू दास, विष्णु दाह,लक्ष्मी नारायण दास,दिलीप दास,फकीर दास,उमापदो दास, विप्लव दास, समीर दास, देवाशीष दास, गोपीनाथ दास,नीलकमल दास समेत अन्य उपस्थित थे.



