
बहरागोड़ाः बहरागोड़ा चिंगड़ा पंचायत के भंडारशोल गांव में विधायक निधि से निर्मित हरी मंडप का रविवार को विधायक समीर महंती ने विधिवत तौर पर पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने सोमवार से प्रारंभ हो रहे प्राण- प्रतिष्ठा सह हरि नाम संकीर्तन उत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी को शुभकामनाएं दी. मौके पर झामुमो नेता समीर दास, मिहिर बेरा, पूर्णचरण गिरी ,अरुण गिरी, दिनेश महाकुड़, हरिशंकर बेरा, विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.




