चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के अमाभुला गांव निवासी पुष्पो रानी कर्मकार (37) को शनिवार को सांप ने पैर में डंस लिया. सांप के काटने के बाद महिला ने परिजनों को बताया. परिवार के लोगों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने उक्त महिला की उपचार की. समाचार लिखे जाने तक महिला का इलाज सीएचसी में की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुष्पो रानी कर्मकार अपनी बकरी को चरा रही थी. इसी क्रम में सांप ने उसके दाहिने पैर में डंस लिया. महिला सांप की प्रजाती को नही पहचान पाई है.






