चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी परिसर में शनिवार को सहिया, सीएचओ और एएनएम को फाइलेरिया बीमारी पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिला से पहुंची गीतांजलि शर्मा और अन्नु सिंह ने फाइलेरिया बीमारी के लक्षण, यह बीमारी कैसे फैलती है और इस बीमारी को फैलने से कैसे रोका जा सकता है, इन विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर फाइलेरिया बीमारी की जानकारी लोगों को दें और इस पर नियंत्रण लगाने की विधि की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करें। मौके पर फाइलेरिया बीमारी से ग्रस्त मरीजों के बीच एमडीपी किट का वितरण किया गया और किट के प्रयोग की जानकारी मरीजों को दी गई। इस दौरान बीपीएम सतीश वर्मा, प्रणव बेहुरिया, राजेन्द्र नाथ महतो, विकास गिरि, रामकृष्ण पानी, कलल गिरि समेत अन्य लोग उपस्थित थे।







