चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 के पार्षद मलय रूहीदास और कांग्रेस के युवा मोर्चा के बहरागोड़ा विधानसभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से शनिवार को बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि शुक्रवार को जर्जर खंभे के नीचे दबकर एक छात्र की मौत हो गई है, ऐसी घटना दोबारा ना हो इस कारण नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर जर्जर बिजली के खंभे गड़े हुए हैं और जर्जर बिजली तार लटक रहें है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. कहा कि इन जर्जर खंभे और तार को जल्द से जल्द बदला जाए. उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली के जर्जर तार और खंभे को बदलने की मांग की गई है. परन्तु अबतक विभाग द्वारा पहल नहीं किया गया है. पार्षद ने कहा कि जर्जर खंभे और तार को बदलने की मांग को लेकर 11 दिसंबर को बिजली कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल पर बैठेंगे. कहा कि जबतक उनकी मांगों पर विभाग द्वारा पहल नहीं किया जाता है तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा.






