जमशेदपुर : साकची पुलिस ने शुक्रवार की रात हनुमान मंदिर का निर्माण करा रहे करा रहे भक्तों की पिटाई की। इससे करीब आधा दर्जन हनुमान भक्त जख्मी हो गए। उन्हें इलाज कराने के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मियों ने निर्दलीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने लाभ के लिए मंदिर निर्माण कार्य में बाधक बने हुए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अर्धनिर्मित श्री हनुमान मंदिर का निर्माण हनुमान भक्तों द्वारा ढलाई कराया जा रहा था। मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया गया। तब पुलिस ने हनुमान भक्तों की बर्बरता पूर्वक जमकर पिटाई की। इस पिटाई से कई जख्मी हो गए। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रशासन ने मंदिर के आपसा धारा 144 लागू कर दिया है। वहीं कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर विभिन्न हिंदू संगठनों और मंदिर कार्य रुकवाने वाले के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
घायलों की सूची : चिंटू सिंह, अप्पू तिवारी, राहुल दुर्गे, प्रतीक सिंह, ललित राव, वीर सिंह, नीकेत सिंह, सुनील साहू, मनप्रीत सिंह, असीस मिश्रा समेत कई घायल है।
मंदिर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा प्रशासन एक पक्षीय कारवाई कर रही है और मंदिर विरोधी षड्यंत्रकारियो के चंगुल में फस कर लाठी चार्ज कर शहर के इतिहास का काला अध्याय लिख दिया है इसी चौक पर एक समय छात्रों ने बलिदानी दिया है अब मंदिर कमेटी के आस्था प्रेमियो की बलिदानी देना होगा तो देंगे लेकिन मंदिर निर्माण होगा और इस तरह के कृत्य कतई बर्दास्त नही होगा।




