जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत ओल्ड बारीडीह में लंबा मैदान के पास टाटा मोटर्स कर्मी से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने उसके पास से छीनी गई मोबाइल बरामद करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. बता दें कि पिछले 8 दिसंबर की शाम करीब 5:35 बजे लंबा मैदान के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधकर्मी ने ओल्ड बारीडीह के दीहिंग रोड निवासी शुभम श्रीवास्तव से मोबाइल की छिनतई कर ली थी. शुभम श्रीवास्तव टाटा मोटर्स कर्मी हैं. वह शाम के समय ड्यूटी से घर लौट रहे थे. इस संबंध में उन्होंने सिदगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया था. मामले के अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बागुनहातु सुलभ शौचालय के पास भाग रहे अपराधी को घेर कर पुलिस ने पकड़ा. पूछे जाने पर उसने अपना नाम राहुल बागती (22) व भुइयांडीह, बागती बस्ती बताया. उसकी तालाशी लिए जाने पर छिनतई की गयी मोबाइल (रेडमी कंपनी, औरा ब्लू कलर) बरामद करते हुए छिनतई में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (जेएच05सीडी-3012) को जब्त किया गया है.





