बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा प्रखंड के बरागाड़िया गांव में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर जनसम्पर्क अभियान चलाया। डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं के साथ पानीपड़ा , नागुरसाई और बरागाड़िया गांवों के सभी घरों में जाकर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी । उन्होंने लोगों को बताया कि जमशेदपुर और आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह प्रदान की जाएगी । स्वास्थ्य शिविर में न्यूरो, हृदय रोग, मूत्र रोग, स्त्री रोग , चर्म रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, कान और सामान्य मेडिसिन से संबंधित डॉक्टरों की सेवा रोगियों को प्राप्त होगी। ओपोलो डायग्नोस्टिक के द्वारा मरीजों को मुफ्त रक्त की सुविधा मिलेगी। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तचाप जांच और ईसीजी की निःशुल्क सुविधा रहेगी । नेत्ररोगियों के मोतियाबिंद चिह्नित होने पर उनका जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय में आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा । डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी जायेंगी । डॉ गोस्वामी ने कहा कि गरीबों तक बेहतर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाला यह 26 वां स्वास्थ्य शिविर होगा । जनसम्पर्क अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमकांत भूयां, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना पात्र, मुन्ना पाल, चंदन पात्र, उत्पल पैड़ा, देवी प्रसाद दुबे, विपल्व शंकर दे, अशोक मुंडा, सुकुमार घोष, अंबिका घोष, तारकेश्वर कामिला, देवदुलाल राणा, अभिजीत घोष, कमल मुंडा, विधान बेसरा, चंद्रशेखर बेसरा, सुशांत पात्र, लखींद्र राणा, शशांक बागुली, शिव शंकर बेसरा, बाबूलाल मुंडा, राहुल मुंडा, टुलु बगुली, शिवा मुंडा, लवसा किस्कू, बापून दंडपाट, सुधीर दंडपाट, दुर्गापद पात्र, रूना पात्र, मंगल मुंडा, तारापद बैठा, शिवशंकर मुंडा, रतन देहुरी, भागवत घोष, काली बैठा, अंतर्जमी मन्ना, राज महापात्र, यादव पात्र समेत अन्य शामिल थे।






