हजारीबाग: रामगढ़ के विधायक ममता देवी को हजारीबाग एमपी, एमएलए की विशेष कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनायी है.सजा के साथ ही विधायक ममता की विधायकी भी समाप्त हो गयी है. विदित हो कि अगस्त 2016 में रामगढ़ के चर्चित गोला गोली कांड सहित में रामगढ़ विधायक ममता देवी, भाजपा नेता राजीव जायसवाल सहित 13 आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिसंबर को दोषी करार दिया था. एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने 307, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन धाराओं में दोषी करार दिया था.जिसके बाद से सभी आरोपी जेपी कारा में बंद है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि 20 अगस्त 2016 को रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में आईपीएल कंपनी को बंद कराने को लेकर कंपनी के सामने ममता देवी के नेतृत्व नागरिक चेतना मंच के बैनर तले 150-200 संख्या में ग्रामीण धरना पर बैठे थे. इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गए थे. पुलिस को आत्मरक्षा और बचाव को लेकर फायरिंग करनी पड़ी थी. इस घटना में कुछ लोगों की मौत और दो से तीन दर्जन लोग घायल भी हो गए थे. इसके बाद रजरप्पा और गोला थाना में चार अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं.



