रांची: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के नजदीक मंगलवार सुबह 9:30 बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया. फिलहाल सुषमा का मेडिका में इलाज चल रहा है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे रिम्स भेजा गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिका भेज दिया गया. सुषमा बड़ाईक अपने पिता के घर से बाडीगार्ड के साथ बाइक पर लौट रही थी, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया. इस हमले में सुषमा बड़ाईक के बाडीगार्ड को भी हल्की चोट लगी है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.वहीं मेडिका में इलाजरत सुषमा बड़ाईक की सुऱक्षा को देखते हुए करीब एक दर्जन आइआरबी के जवानों को तैनात किया गया है. सुषमा बड़ाईक की बहन माया बड़ाईक ने मेडिका अस्पताल प्रबंधन पर देर से इलाज शुरू करने का आरोप लगाया है. इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बहन सुषमा बड़ाईक से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है. माया बड़ाईक ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि हम लोग रिम्स में इलाज कराना चाह रहे थे, लेकिन प्रशासन ने बिना पूछे मेडिका में भर्ती करा दिया.(नीचे भी पढ़े)
कौन है सुषमा बड़ाइक:सुषमा बड़ाइक इससे पहले भी काफी चर्चे में रह चुकी हैं. आइपीएस नटराजन के साथ उनका यौन शोषण का मामला काफी चर्चा में रहा है. सुषमा बड़ाइक का आइपीएस नटराजन के साथ वीडियो भी स्टिंग के बाद मीडिया के जरिए प्रसारित हुआ था. मामला 2005 का है. वीडियो जारी होने के बाद 2012 में आइपीएस नटराजन को बरखास्त कर दिया गया था. हालांकि लोअर कोर्ट ने 2017 में नटराजन के पक्ष में फैसला सुनाया था. इस फैसले के बाद सुषमा बड़ाइक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुषणा ने केस वापस लेने की धमकी का आरोप लगाते हुए अरगोड़ा निवासी दुर्गा साहू पर भी सुखदेवनगर थाने में मामला दर्ज कराया था. सुषमा का आरोप था कि दुर्गा साहू बंदूक की नोक पर केस वापस लेने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया है.



