जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गुरुवार को जमशेदपुर परिसदन में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया और आईटी सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान विधायक ने सभी से उनकी राय ली और सोशल मीडिया को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठन एवं सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता फेसबुक, ट्विटर, वाट्सअप पर सक्रिय रहें और संगठन के कार्यों तथा राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं. सोशल मीडिया के अलग-अलग टूल्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी पदाधिकारी मेहनत करें. मौके पर मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, प्रेम तिवारी, कृष्णा कामंत्र, पप्पू यादव, सिमरन भाटिया, नितिन, अब्दुल कादिर, आरिफ आदि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.



