जमशेदपुर: राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय अधिकारी,सह संपर्क प्रमुख के.सीता अक्का के जमशेदपुर आगमन को ध्यान में रखते हुए समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आज एक ऑन लाइन बैठक विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अधिकारी आवास व्यवस्था, यातायात व्यवस्था,भोजन व्यवस्था, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा इत्यादि बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने जानकारी दी कि अखिल भारतीय अधिकारी का प्रवास कोल्हान क्षेत्र में 16 से 18 दिसंबर तक चलेगा. 19 की सुबह को वे यहां से प्रस्थान करेंगी. इस बीच वे समिति के कार्यों का जायजा लेंगी और समिति के कार्य को और ज्यादा विस्तार देने और मजबूत करने के दृष्टिकोण से सदस्यों के साथ बैठक करेंगी. साथ ही वे भावी योजनाओं की जानकारी भी देंगी.
इस बात को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय अधिकारी सीता अक्का के साथ समिति सदस्यों की पहली बैठक १७ दिसंबर को सरायकेला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होगी, जिसमें सरायकेला खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिले की महिलाएं भाग लेंगी.(नीचे भी पढ़े)

इस बैठक की संयोजिका जिला कार्यवाहिका कंचन देवी होंगी. दूसरी बैठक 18 दिसंबर को कदमा शास्त्री नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में होगी. जिसमें जमशेदपुर महानगर तथा पूर्वी सिंहभूम जिले की महिलाएं भाग लेंगी. दूसरी बैठक की संयोजिका महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह होंगी. दोनों ही बैठकें तीन सत्रों में होगी. 18 दिसंबर की संध्या में के.सीता अक्का जमशेदपुर की कुछ चयनित प्रबुद्ध महिलाओं के साथ वार्ता भी करेंगी.विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने यह भी अपील की कि अखिल भारतीय अधिकारी की उपस्थिति में होने वाले इन कार्यक्रमों में समिति की सभी सदस्य अपनी उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करें. बैठक को सफल बनाने में अपर्णा सिंह, चंचला सिन्हा, अपर्णा सामंत, सुमन सिंह, विमला सिंह, चिंका कुमारी, श्रुति कुमारी, रीता कुमारी, निशु कुमारी, नीरजा कुमारी, भारती सिंह, लता रानी साव, विशालाक्षी शेषाद्रि, सरिता सत्यार्थी, उमा शर्मा, वीणा वर्णवाल, रीमा वर्णवाल, सुशीला देवी, डॉ पुष्करबाला, यमुना कोया, कंचन देवी, लीना भगत, शांखी सोरेन, उषा त्रिपाठी, अनीता प्रसाद इत्यादि बहनों की भूमिका अहम रही.




