जमशेदपुर: शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में विजय दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने बच्चों में देशभक्ति का भाव जागृत किया, कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों ने हर्षोल्लास के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए. (नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि हवलदार शरमा सिंह ने अपने उद्बोधन में 1965 एवं 1971 के युद्ध का आंखों देखी झलक भैया बहनों के सामने प्रस्तुत किए. उन्होंने भैया बहनों को राष्ट्र को, अपने भारत भूमि को सबसे पहले रखने का मंत्र दिया.कार्यक्रम का समापन आशीर्वचन सह धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव प्रसन्न वदन मेहता, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, आचार्य, दीदी जी तथा विद्यालय के भैया बहन उपस्थित रहे.



