• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 14, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ पर वीर सम्मान सह शौर्य पराक्रम यात्रा आयोजित, कर्नल अमित भारद्वाज ने कहा-देश प्रेम की भावना से होता है नए समाज का निर्माण

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : देश प्रेम की भावना से होता है नए समाज का निर्माण होता है. यह बात कठिन परिस्थितियों में लड़कर भी विजय हासिल करने वाले भारतीय सेना के वीर योद्धाओं की वीरता को नमन करते हुए कमांडिंग ऑफिसर 100 फील्ड रेजीमेंट के कर्नल अमित भारद्वाज ने शौर्य पराक्रम यात्रा में कही.अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित ‘वीर सम्मान सह शौर्य पराक्रम यात्रा’,1971 के विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ पर रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले शौर्य पराक्रम यात्रा शहीद स्थल गोलमुरी से निकाली गई जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिक,सैन्य मातृसक्ति, युवा और शहरवासियों ने हिस्सा लिया. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जवान मोटर साइकिल पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए रैली में साकची गोलचक्कर से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे कर यात्रा का समापन किया. (नीचे भी पढ़ें)

पराक्रम यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत वंदेमातरम मातरम…, कर चले हम फिदा…, मेरा रंग दे बसंती चोला… पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन महामंत्री हवालदार जितेंद्र सिंह अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सदस्यगण कार्यक्रम एवं एवं नागरिक परिवेश के राष्ट्रभक्त भारी मात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गोलमुरी शाहीद स्मृति स्थल से भारतमाता की पुष्पर्चना से हुई. 140 से भी ज्यादा पूर्व सैनिकों की टोली अपने वीरों के सम्मान में देशभक्ति गाने बाजे के साथ दोपहिया वाहन में तिरंगा लगाकर वाहनों पर सुरक्षा का वादा हेलमेट पहनकर चल रहे थे. सम्मान यात्रा गोलमुरी से निकल कर साकची गोलचक्कर से होते हुए पुनः गोलमुरी बजरंग बली मंदिर पर समाप्त हुआ.इसके बाद1971 के युद्ध में शामिल रहे वीर योद्धा हवलदार विजय नारायण सिंह, नायब सूबेदार बी ईश्वर राव, हवलदार शिव नारायण साह, राम भजन राम को अतिथियों द्वारा पुष्पगुछ एवं अंग वस्त्र दे सम्मानित किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

1971 के युद्धवीर बी ईश्वर राव को जिला परिषद पंकज सिन्हा, हवालदार विजय नारायण सिंह को क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, हवलदार शिवनारायण शाह को चंद्रेश्वर खां, राम भजन राम को समाजसेवी बंटी सिंह एवं नायब सूबेदार केशव प्रसाद सिंह को बीजेपी किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ अतिथि नमन संस्थान के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने युद्धवीरो को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के पश्चात् करीब 200 मोटरसाइकिल पर राष्ट्रध्वज लगाए सैनिकों ने पराक्रम यात्रा आरंभ की गयी। सर्वप्रथम संगठन के प्रतिनिधियों ने इस यात्रा में शामिल सभी देशभक्तों का अभिनंदन किया। यात्रा में शामिल सैनिक भारत माता की जय,हिंदुस्तान ज़िंदाबाद,भारतीय सेना ज़िंदाबाद आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन अवधेश कुमार ने दिया।कार्यक्रम का समापन शानदार नारेबाजी,देशभक्ति गीत पर झुमते पूर्व सैनिक एवं लड्डू वितरण से हुआ। (नीचे भी पढ़ें)

फ्लैग ऑफ के साथ शुरू हुई शौर्य पराक्रम यात्रा
मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर हंड्रेड फील्ड रेजीमेंट सोनारी आर्मी कैंप से आए कर्नल अमित भारद्वाज के फ्लैग ऑफ के साथ शौर्य पराक्रम यात्रा आरंभ हुई. कमान अधिकारी कर्नल अमित भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद देश प्रेम और सेना के प्रति जागरण की एक जिंदा मिसाल बन गया है जो कि लगातार नागरिक परिवेश में देश प्रेम की भावना का संचार करके समाज का निर्माण कर रहा है,श्रीलेदर के शेकर डे ने कहा कि देश का स्वाभिमान जगाने के लिए सैनिक मूल्यों का स्थापना जरूरी है।वीरों को सम्मान के साथ खुली गाड़ी में बैठाकर भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहे के नारों के साथ आगे बढ़ी. शौर्य यात्रा में सैकड़ों वाहन शामिल थे। यह काफिला शहीद स्थल गोलमुरी से आरंभ होकर साकची गोलचक्कर से होते हुए गोलमुरी हनुमान मंदिर में समाप्त हुआ। (नीचे भी पढ़ें)

इन युद्धवीरों का हुआ सम्मान : नायब सूबेदार केशव प्रसाद सिंह, हवलदार शिवनारायण शाह, हवलदार विजय नारायण सिंह, राम भजन राम, नायब सूबेदार बी ईश्वर राव.
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणस्रोत : चंद्रेश्वर
टाटा मोटर्स से सेवानिवृत डीजीएम और कारपोरेट ट्रेनर चंद्रेश्वर खान ने अपने संबोधन में कहा कि युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।हमारे सैनिकों के फौलादी इरादों एवं अचूक मार से पाकिस्तानी सैनिकों एवं उनके इरादों को ध्वस्त कर दिया ।
सैनिकों के पराक्रम को सलाम : काले
नमन संस्थान के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने अपने संबोधन में कहा कि इस युद्ध में भारतीय सेना की हिम्मत पराक्रम और श्रेष्ठता की गवाह बनी। हमारे सैकड़ों सैनिकों ने पाकिस्तान के सैनिकों को साफ कर दिया और हम सैनिकों की कुर्बानी और पराक्रम को सलाम करते हैं। (नीचे भी पढ़ें)

ये हुए शामिल
संगठन के विनय, जितेंद्र,वरुण कुमार,अनिल जसबीर,धनेश्वर,गौतम लाल, उमेश सिंह, सुरेंद्र पांडे, अवधेश,पवन कुमार, सोहेल अहमद, नवीन, किशोरी, सत्य प्रकाश पंकज, सुखविंदर सिंह, बिरजू ,निर्मल कुमार ,हरे राम, धनंजय निर्दोष, अमोद कुमार ,राजेश कुमार, हरीश,भोला प्रसाद ,कुंदन संतोष कुमार,वेद प्रकाश, विजय,विमल ओझा, रंजीत , अमित कुमार राजेश कुमार ,शशि भूषण उमेश शर्मा ,अनिल सिंह मानिक वरदा,सुदामा प्रसाद मनोज कुमार ,लाल मोहन, संतोष,दयानंद सिंह एवं 60 पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
सामाजिक संगठनों का मिला सहयोग
क्रीड़ा भारतीय से सुभाष कुमार एवं मुकेश, पतंजलि से राजीव,युवा यादव महासभा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सोनू ठाकुर, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉय से राम जी एवं टीम,नमन से जुगुन एंड टीम,विश्व हिंदू परिषद से हरि राम ओझा,बजरंग सेवा संस्थान से सागर तिवारी,वॉइस आफ ह्यूमैनिटी से हरिसिंह एंड टीम उपस्थित थे।

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur hartalika teej- जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में हरतालिका तीज की धूम, निर्जला व्रत,सोलह शृंगार व शिव पार्वती की पूजा, मंगलवार को पारण
खबर

jamshedpur hartalika teej- जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में हरतालिका तीज की धूम, निर्जला व्रत,सोलह शृंगार व शिव पार्वती की पूजा, मंगलवार को पारण

September 14, 2026
jharkhand sad news : भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का भावपूर्ण वातावरण में अंतिम संस्कार, हर आम और खास ने नम आंखों से दी विदाई
खबर

jharkhand sad news : भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का भावपूर्ण वातावरण में अंतिम संस्कार, हर आम और खास ने नम आंखों से दी विदाई

September 14, 2026
Saraikela firing : सरायकेला के कोलाबिरा में  अपहरण एवं गोली चालन का मामला, पुलिस जांच में जुटी, शाम के समय 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, देखें video
खबर

Saraikela firing : सरायकेला के कोलाबिरा में  अपहरण एवं गोली चालन का मामला, पुलिस जांच में जुटी, शाम के समय 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, देखें video

September 14, 2026
Next Post

Jamshedpur gurudwara chunav : बारीडीह के अमरजीत भामरा की तारा व दल्ली को माफी मांगने की सलाह, कहा- शनिवार की बैठक में नहीं आया कोई असामाजिक तत्व, चुनाव कमेटी पर भी चुनाव में देरी के लगाये आरोप

Jamshedpur tiger club blood donation : टाइगर क्लब के पांचवें रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रह, क्लब ने अपने संस्थापक निरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर किया आयोजन, खासमहाल सदर अस्पताल में हुआ शिविर का आयोजन, जिला परिषद उपाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने की शिरकत

Jamshedpur : कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 205 यूनिट रक्त संग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News