जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा ट्रॉफिक कॉलोनी स्थित स्काउट एंड गाइड सेंटर में रविवार को कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. शिविर में स्थानीय लोगों व सोसाइटी के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इसमें 205 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने रक्तदान को महादान बताया. उन्होंने कहा कि रक्त ही है जो जाति-धर्म को नहीं देखता है. पीड़ित मानवता की सेवा में बिना भेदभाव के उसका उपयोग किया जाता है. उन्होंने शिविर के आयोजकों और रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया. इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, छात्र नेता नीतीश कुमार, राहुल कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.



