देवघर : देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने सोमवार को देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान देवघर एयरपोर्ट पुलिस उपाधीक्षक सुमन आनन, सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन, कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं देवघर एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम की अगुआई में बम थ्रेट मॉक ड्रिल कर उनकी टाइमिंग, रिस्पांस एवं डिफ्यूजल का सफल परीक्षण किया गया. साथ ही, देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंध एवं इसकी जानकारी मिलने पर तुरत रेस्पांस की जानकारी भी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा एयरपोर्ट की निगरानी रखने के लिए की जाने वाली सारी तैयारियों की जानकारी भी दी गयी. पुलिस अधीक्षक ने एयरपोर्ट की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में आश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी किया.












