जमशेदपुर: केरला समाजम हिन्दी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज हुआ. इस महोत्सव में निःस्वार्थ हाउस, प्रगति, साहस और तन्मय हाउस के बच्चों ने भाग लिया. महोत्सव के प्रथम दिन भाषण, आशु भाषण, हिन्दी एलोकेशन, जनरल नॉलेज का आयोजन किया गया. हिन्दी एलोकेशन के बच्चों ने प्रसिद्ध कवियों की कविता प्रस्तुत किया. बच्चों ने हिन्दी भाषण तथा आशु भाषण में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए. हिन्दी एलोकेशन के निर्णायक के रूप में केएस एम स्कूल की शिक्षिका श्रीमती मधु माथुर एवं श्रीमती रानी सिंह उपस्थित थी. हिन्दी भाषण एवं आशु भाषण के निर्णायक के रूप में श्रीमती पुष्पा मसीह और संदीप सावर्ण उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
निर्णायकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की तथा बच्चों को प्रोत्साहित किए. स्कूल के प्रधानाचार्य अनु रंजन ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की तथा इस प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के चहंमुखी विकास और विद्यार्थी के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए जरूरत है. मंच का संचालन प्रीति कुमारी ने किया. इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिका तथा बच्चे उपस्थित थे. प्रधानाध्यापक ने निर्णायकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए. प्रतियोगिता के समापन के साथ निःस्वार्थ हाउस 142 अंक, प्रगति-105, साहस 81, और तन्मय हाउस 143 अंक लेकर सबसे अगला पायदान पर खड़ा है.











