जमशेदपुर : सुप्रसिद्ध मजदूर नेता वीजी गोपाल की 101वीं जयंती के अवसर पर टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से वीजी गोपाल स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया. वहीं मध्य विद्यालय ऊपरबेड़ा में छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता हुई. दोनों ही कार्यक्रमों में क्रमशः मेधावी और विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर टीजीएस के चीफ मैनुफेक्चरिंग अरुण कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिल शिव लखन सिंह, एचआरएम मैनेजर शशांक शेखर, कोषाध्यक्ष दिलीप महतो, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिन्हा, ओपी पाठक, रंजन कुमार, प्रभु करण, कौशल कुमार एवं मिंटू पात्रा और कालिकापुर पंचायत की मुखिया सबिता हांसदा उपस्थित थीं. अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत करने के साथ ही उन्होंने बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)
इन्हें मिला वीजी गोपाल स्टडी ग्रांट अवार्ड : राधिका (एम/सी शॉप), कल्पना टुडू, पुष्पा महतो (दोनों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय), समीर कुमार, कल्याणी कुमारी (दोनों एसएन हाई स्कूल, आदित्यपुर).
क्विज प्रतियोगिता के विजेता
छठी कक्षा : प्रकाश मार्डी, श्रीमती गोप.
सातवीं कक्षा : दिव्या कुमारी, संजना लोहार.
आठवीं कक्षा : खुशी कुमारी सिंह, मामोनी टुडू.











