चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड के पदाधिकारियों की एक बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड के विभिन्न विभाग से की जा रही विकास योजनाओं की जानकारी ली और सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के पदाधिकारी से गांव में लगे जर्जर बिजली खंभे और तार को बदलने की बात कही. वही पुलिस पदाधिकारी से कहां की चाकुलिया के बिरसा चौक पर अक्सर सड़क जाम रहता है जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वही कई युवा नशे में बाइक चलाते हैं जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस समय समय पर जांच अभियान चलाएं.(नीचे भी पढ़े)
जनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों से कहा की बहरागोड़ा के माटिहाना होते हुए चाकुलिया से पश्चिम बंगाल रोजाना दिन और रात में भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है जिससे सड़क भी जर्जर हो रहे हैं. कहा कि ट्रक मालिक ओवरलोड वाहन को इस सड़क से पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं. इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है. जनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों से इस रूट पर भारी वाहनों के परिचालन पर अंकुश लगाने की मांग की है. बैठक में जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, उप प्रमुख कविता साव, बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार, पंसस बुबाई दास समेत अन्य जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित थे.











