बोकारो : बोकारो के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान बुधवार को स्नेही समाज की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र केसरी ने की. रामचंद्र केसरी ने बताया कि 25 दिसंबर को सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में समाज के वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया जा रहा है. इसमें स्नेही समाज के अनेक लोग शामिल होंगे. विगत 2 वर्ष कोरोना के कारण लोग आपस में नहीं मिल पाए थे, जिस कई कार्यक्रमों को भी रद्द किया गया था. इसके तहत 25 दिसंबर को इस कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो तथा समाजसेवी विनोद कुमार ने भी आने की स्वीकृति दी है। बैठक में रत्नेश कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, एसके प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, अमर कुमार, डीके साह, आरके साह, गोपाल साह, अनिल कुमार साह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



