बहरागोड़ा : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के मानदेय का मामला उठाया. विधायक ने कहा की केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने में स्वयं सेवकों का अहम योगदान रहता है. विगत 2016 से निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते आ रहे इन स्वयंसेवकों को उनके कार्य के एवज में अति नगण्य प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है. विधायक ने सदन के माध्यम से इन कर्मियों को प्रोत्साहन राशि के स्थान पर एक सम्मान जनक मानदेय निर्धारित किये जाने की मांग की.



