अनिल कुमार / बोकारो : सरकार गरीबों के लिए अनाज उपलब्ध करा रही है, लेकिन गरीबों के अनाज पर पीडीएस दुकानदार डाका डाल रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ है जब बोकारो जिला स्थित जारीडीह प्रखंड के भसकी पंचायत के अनेक पीडीएस कार्डधारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
पीडीएस कार्डधारियों ने बताया कि महिला समूह चलाने वाली आशा देवी ने अक्टूबर महीने में अनाज देने के नाम पर दो बार अंगूठा लगवा कर पर्ची निकाल ली और गरीब कल्याण योजना का अनाज दिया। वहीं दूसरी योजना का अनाज नहीं दिया। इसकी शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की गई तो उन्होंने जांच दल भेजा। जांच में मामला सही भी पाया गया, लेकिन पीडीएस दुकानदार ने अनाज देने से इन्कार कर दिया। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमारी गीतांजलि ने बताया कि सभी लाभुकों ने इसकी शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की थी ।मामले की जांच भी हुई है। जब वहां से कुछ सकारात्मक पहल नहीं हुई तो सभी लोग आज जिला आए हैं। मामले की जांच का आदेश दिया गया है। क्योंकि मामला गंभीर है। दोषी पाए जाने पर पीडीएस डीलर पर कार्रवाई की जाएगी।



