सरायकेला: गुरुवार को प्रभारी उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए तय समय पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को योजनाओं का लाभ मुहैया कराने का निर्देश दिया. खासकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लाभुकों का 24 दिसंबर तक सत्यापन करते हुए उन्हें सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को तय समय पर योजनाओं के लाभार्थियों के आवेदनों के त्रुटि का निराकरण करते हुए लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही किसी तरह की परेशानी उत्पन्न होने पर वरीय अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है. विदित रहे कि जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल के प्रशिक्षण में जाने के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल जिले के प्रभार में हैं. बैठक के दौरान जिले के तमाम आलाधिकारी, सीओ, बीडीओ मौजूद रहे. बैठक के बाद उपायुक्त खरसावां शहीद स्थल के लिए रवाना हो गए.




