जमशेदपुर : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने गुरुवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर साकची गोल चक्कर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुमित महतो खुद मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि उन्हें ऑटो चालक, व्यापारी, दुकानदार और आम जनता का भारी समर्थन मिल रहा है. लोग हस्ताक्षर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों के हस्ताक्षर कराकर एक मांग पत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की ओर पहल करेंगे. इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.




