जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में दिसंबर के अंत तक उतनी सर्दी का एहसास नहीं हुआ है जितनी पिछली वर्षों के दौरान हुई है. इस वर्ष दो से तीन डिग्री तापमान में वृद्धि रही है. वहीं रांची केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष जयवायु परिवर्तन और वेस्टन डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि सिस्टम के कमजोर होने से भी ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है. पिछले दस वर्षों में झारखंड में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच चुकी थी. वहीं इस वर्ष ठंड में अधिक गिरावट नहीं देखी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले दो हफ्ते का पूर्वानुमान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान जारी किया है. जिसके मुताबिक राज्य में 23 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी. वहीं दूसरे सप्ताह यानी 30 दिसंबर से 05 जनवरी के बीच ठंड में बढ़ोत्तरी होगी यानी तापमान में गिरावट होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में 20 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.












