जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ अध्यक्ष सह जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने मैथिली ठाकुर को पूरे महिला संघ की तरफ से सशक्त नारी सम्मान 2022 से सम्मानित किया. जमशेदपुर में पधारी सुप्रसिद्ध लोक गायिका जो अपनी कम उम्र में एक सशक्त स्थान बना चुकी हैं. डॉक्टर कविता परमार ने कहा कि मैथिली प्रतीक हैं उन समस्त लड़कियों और महिलाओं की जो कैसे एक कस्बे से या शहर से बाहर निकल कर अपना मुकाम हासिल करती है. लोक गायन में और फिल्मी गीतों में आजकल अश्लीलता का समावेश हो गया है और मैथिली ने गीतों के चयन में लोक और आस्था को ख्याल में रखा है. (नीचे भी पढ़ें)

क्षत्रिय महिला संघ ने मैथिली के इस विशिष्ट गुणों को देखते हुए गुरुवार को सशक्त नारी सम्मान के लिए प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ हीं उनके दोनों भाईयों अयाची ठाकुर, ऋषभ ठाकुर सहित उनके पिता को अंगोछा देकर सम्मानित किया. हाल ही में मैथिली ठाकुर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर झारखंड क्षत्रिय महिला संघ केंद्रीय उपाध्याक्ष शम्मी सिंह, झारखंड क्षत्रिय संघ उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, सोनारी इकाई अध्यक्ष मनोज सिंह, महिला इकाई अध्यक्ष शालिनी सिंह, डॉ विनीता परमार, स्मृति प्रिया, प्रत्युष सिंह, उपस्थित थीं.





