बोकारो : बोकारो के सेक्टर 5 स्थित बोकारो क्लब में ‘दिल दोस्ती यारी’ कार्यक्रम का आयोजन 23 दिसंबर को किया गया है. बॉलीवुड की कलाकार आस्था गिल इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इसके तहत गुरुवार को बोकारो क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें कार्यक्रम के आयोजक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 2 सालों से कोविड-19 के कारण बोकारो तथा अन्य दूसरी जगह पर कोई कार्यक्रम नहीं हो सका. इस बार बोकारो वासियों के लिए नये साल के जश्न में ‘दिल दोस्ती यारी’ के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड की कलाकार आस्था गिल बोकारो वासियों अपने गाने से मंत्रमुग्ध करेंगी. कई बड़े कंपनियों के द्वारा कार्यक्रम को प्रमोट किया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक चंदन झा, चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व अन्य को आमंत्रित किया गया है. प्रेस वार्ता में अभिषेक गिरि एवं रवि कुमार भी उपस्थित थे.




