सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त सरायकेला-खरसावां अनन्य मित्तल ने गुरुवार को समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस के विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि की जांच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी सह गोपनीय प्रभारी रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील सिंह, एसमपीओ नंदन उपाध्याय, निर्वाचन कार्यालय के कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे.



