गालूडीह : भारत सेवाश्रम संघ की बड़ाजुड़ी शाखा की ओर से गुरुवार को घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत आसना पंचायत सचिवालय में 155 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किये गये. भारत सेवाश्रम संघ की बड़ाजुड़ी शाखा के सौजन्य से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू व बीडीओ कुमार एस अभिनव ने गरीबों के बीच कंबल वितरित किये. (नीचे भी पढ़ें)

कंबल वितरण समारोह में दामपाड़ा क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद पहुंचे. ज़िला पार्षद देवयानी मुर्मू ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ गरीबों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है. पिछले कई साल से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में संघ अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहा है. ज़िला परिषद क्षेत्र में भारत सेवाश्रम संघ के माध्यम से पिछले कई सालों से कंबल वितरित किया जा रहा है. इस मौके पर स्वामी प्रभाकरानंद, स्वामी सिद्धार्थानंद,स्वामी जीवेश्वरानंद, मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम, भरत मुर्मू, भादो मांडी, खुदीराम हांसदा, श्यामा पद मानकी, राम चन्द्र सोरेन, नवीन साव के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



