अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी के बंद आवासों से चोरी कर रहे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी का मोबाइल फोन एवं अन्य सामान भी बरामद किये हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में चोर डीवीसी के बंद आवासों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. लेकिन बोकारो एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने चोरों की धर-पकड़ के लिए छापामारी शुरू की. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सागर कुमार गुप्ता उर्फ हॉर्लिस एवं उदय कुमार को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों से पकड़ा है. इन दोनों ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है, जबकि उनका एक साथी अभी फरार है.पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के कई मोबाइल फोन व ताला तोड़ने का कुंदी भी बरामद किया है. पुलिस गिरफ्तार चोरों के साथी को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है.











