रांची: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बैठक की. झारखंड विधानसभा परिसर के अपने कार्यालय कक्ष में कांफ्रेंसिंग के दौरान झारखंड की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी. उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने केंद्र से कोरोना के नए वैरियन्ट ओमिक्रोन बीएफ-7 के सिंपटम के बारे में जानकारी मांगी. साथ ही इसके लक्षण और ट्रीटमेंट सम्बंधित जानकारी भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह से तैयार है.(नीचे भी पढ़े)
स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से 110 करोड़ रूपए कोरोना का बकाया की भी मांग की. साथ ही बताया कि 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कोविड को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. इसके बाद 27 दिसंबर को पीएसए प्लांट का मॉक ड्रिल करने का निर्देश जारी किया गया है. उन्होंने अधिकारियों को मैन पावर की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.











