अनिल कुमार/बोकारो : गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत यहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. अवकाश प्राप्त डीआइजी जितेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, जबकि कोयला क्षेत्र के डीआइजी, बोकारो एसपी, डीडीसी समेत जिले के तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यशाला में जिले में किये जा रहे कार्यों की जानकारी साझा करते हुए योजनाओं के बेहतर तरीके से कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि जिले में 19 से 25 दिसंबर तक गुड गवर्नेंस सप्ताह मनाया जा रहा है. इसी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर जमीनी क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

अवकाश प्राप्त डीआइजी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बोकारो जिला आकांक्षी जिलों में चौथे नंबर पर है, यह गुड गवर्नेंस का बेहतर उदाहरण है. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े बदलाव हो रहे हैं और वह दिखाई भी दे रहा है. वर्तमान समय में किसी भी जरूरतमंद के पास एक फोन समस्या के समाधान के लिए अगर आ जाए तो उसे बहुत तसल्ली होती है और आने वाले समय में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे.











