जमशेदपुर : जमशेदपुर में आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर की टीम के द्वारा शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. सौंपे गए ज्ञापन में आम आदमी पार्टी की मांग है कि उन्होंने छह स्कूलों का औचित निरिक्षण किया है. जिसमें कई सारी कमियां पायी गयी है. जो झारखंड की स्कूल की नीति पर बहुत सारे सवाल खड़ा करती है. इस दौरा जमशेदपुर महानगर द्वारा बिरसानगर का राजकीय उच्च विद्यालय, मोहेद्रा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बारीडीह बस्ती का राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईट्टाभट्ठा, बागुननगर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नुतुनडीह का राजकीय प्राथमिक विद्यालय और लुपुंगडीह का राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इन सभी स्कों में निरीक्षण के दौरान कुछ समस्याएं उभर कर आयी है. जिसमें शिक्षकों को ज्यादातर सरकारी कार्य में व्यस्थ रहना, स्कूल में शिक्षकों की कमी, सभी स्कूल में प्रधानाध्यापक की कमी और सभी स्कूलों में क्लर्क की कमी पायी गयी है. उनकी मांग है कि इस सभी छह स्कूलों में कमियों को दूर की जाए. स मौके पर महानगर टीम के शंकर ठाकुर, सतोष भगत, अभीषेक कुमार चौबें, संभु नाथ चौबे, रमेश प्रसाद, राजु कुमार प्रसाद और अन्य सदस्य मौजूद थे.












