जमशेदपुर: जमशेदपुर के टिमकन इंडिया लिमिटेड कंपनी में कार्यरत सैकड़ों ठेका मजदूर अपने मांगों को लेकर उप श्रमआयुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. जोहार झारखंड मजदूर संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया. कुल 150 के करीब मजदूर इससे प्रभावित है. कंपनी के ये ठेका कंपनी मजदूर अपने नोटिस पे ग्रेजुएटी एवं फ़ाइनल सेटलमेंट को लेकर आंदोलनरत है.(नीचे भी पढ़े)
इन्होंने अपनी मांगो से सम्बंधित एक मांग पत्र उपश्रामयुक्त को मांग पत्र सौंपा है. इन्होंने कहा कि ठेका कंपनी इन मजदूरों को छलने का कार्य कर रही है और इनके फ़ाइनल सेटलमेंट और तमाम भुगतानों मे गड़बड़ी कर रही है. जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है. इन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.











