चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर थाना अंतर्गत आसनतलिया पंचायत के मोरांगटांड गांव में 55 अधेड़ महिला कैरी लामाय ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार की है. घटना की जानकारी शाम को हुई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.(नीचे भी पढ़े)
घटना की संबंध में बताया जाता है कि महिला अपनी बड़ी बेटी मझारी बोदरा के घर आसनतलिया में रहती थी. बेटी ने बताया कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.













